Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, 200 से अधिक नए पोल और 10 ट्रांसफार्मर लगेंगे

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Hamar Pradesh Cg.com
Hamar Pradesh Cg.com

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर 1.38 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

 

दुर्ग। दुर्ग शहर के विभिन्न वार्डों और नई विकसित हो रही बस्तियों में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर बड़ी स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विस्तार कार्यों के लिए 1.38 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

इस योजना के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 200 से अधिक नए विद्युत पोल और 10 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा बिजली लाइनों के विस्तार और आवश्यकतानुसार विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्य भी किए जाएंगे।

 

नई बस्तियों और कॉलोनियों को मिलेगा लाभ

 

शहर की नई बस्तियों और कॉलोनियों में बिजली के खंभे लगाने तथा विद्युत लाइनों का विस्तार करने की मांग नागरिकों, पार्षदों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने विद्युत विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

इसके बाद विभागीय इंजीनियरों द्वारा संबंधित क्षेत्रों का स्थल निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इन कार्यों के पूरा होने से बिजली कनेक्शन और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने में मदद मिलेगी।

 

10 नए ट्रांसफार्मर से कम होगी लोड की समस्या

 

स्वीकृत कार्यों के तहत 10 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली के अत्यधिक लोड की समस्या कम करने और आपूर्ति को अधिक सुचारू बनाने में सहायता मिलेगी। वहीं, नई कॉलोनियों में विद्युत लाइन विस्तार होने से रहवासियों को लंबे समय से हो रही परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

मंत्री गजेन्द्र यादव ने नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी जोन के कार्यपालन अभियंताओं को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

 

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि दुर्ग शहर के आउटर क्षेत्रों में तेजी से विकसित हो रही कॉलोनियों में विद्युत लाइन विस्तार की मांग लंबे समय से की जा रही थी। नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को बेहतर बिजली सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना के विकास के लिए स्वीकृति प्रदान करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos