Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग में युवक से आधे घंटे तक बेरहमी से मारपीट, इलाज के दौरान मौत

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
49 Views 5 Min Read 0 Comments
दुर्ग में युवक से आधे घंटे तक बेरहमी से मारपीट, इलाज के दौरान मौत

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन में शराब दुकान के सामने एक युवक से करीब आधे घंटे तक बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम फुंडा निवासी रूपेश वर्मा के रूप में बताई जा रही है।

 

सिर, सीने और गुप्तांग में गंभीर चोट

 

जानकारी के मुताबिक, रूपेश वर्मा पाटन स्थित शराब दुकान के आहता में काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास चखना सेंटर संचालकों के अनुसार, एक युवक ने रूपेश के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक हुई मारपीट में रूपेश के सिर, सीने और गुप्तांग में गंभीर चोटें आईं।

 

मारपीट करने वाले युवक की पहचान ग्राम चिचा निवासी के रूप में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी नशे का आदी है और घटना के समय भी नशे में था।

 

डायल-112 मौके पर पहुंची

 

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले युवक को पाटन थाना ले गई। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिए जाने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की वर्तमान स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

 

इधर, घायल रूपेश को डायल-112 की मदद से पाटन अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

 

युवक की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मारपीट की पूरी घटना, आरोपी की भूमिका और युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos