दुर्गुकोंदल में आदिवासी छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव - विद्यालय में हड़कंप
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
कांकेर - कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के अंतर्गत आने वाले बालिका आवासीय विद्यालय में घटना, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
कांकेर/दुर्गुकोंदल: बस्तर कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय में एक आदिवासी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
मौके पर पहुंची दुर्गुकोंदल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल छात्रा की मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हलचल
घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, उत्तर बस्तर कांकेर में भी हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय अधीक्षक और वार्डन से पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी में यह आदिवासी बालिका आवासीय विद्यालय है जहां दूर-दराज के गांवों की छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं। छात्रा की पहचान गोपनीय रखी गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले में आत्महत्या या अन्य कारणों को लेकर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!