Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दूसरे गांव पहुंचकर युवक ने खुद को किया घायल, सड़क पर घूमता रहा; परिजनों ने बताई यह वजह

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

बालोद के बेलोदी गांव की घटना, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया; मामले की जांच जारी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है। सनौद थाना क्षेत्र के बेलोदी गांव में एक युवक ने कथित तौर पर धारदार कृषि उपकरण से अपनी गर्दन पर चोट पहुंचा ली। इसके बाद वह घायल अवस्था में गांव में घूमता रहा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

घायल युवक की पहचान नरेंद्र रावटे, पिता बालचंद रावटे, निवासी भेड़ियानवागांव के रूप में हुई है।

दूसरे गांव पहुंचकर खुद को किया घायल

बताया जा रहा है कि नरेंद्र सुबह अपने घर से निकला था। इसके बाद वह बेलोदी गांव पहुंचा, जहां उसने कथित तौर पर हसिए से अपनी गर्दन पर चोट पहुंचाई। घायल होने के बाद वह खून से लथपथ हालत में गांव में घूमता रहा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद हल्दी चौकी प्रभारी लता तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।

परिजनों ने कही यह बात

परिजनों के अनुसार नरेंद्र पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। परिजनों का दावा है कि वह लगातार यह कह रहा था कि कोई उसे मारने के लिए आने वाला है। हालांकि, युवक ने खुद को इस तरह घायल क्यों किया, इसकी वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

 

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के बयान तथा अन्य परिस्थितियों के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos