नए तहसील कार्यालय का उद्घाटन
कोमाखान। सोमवार 5 अक्टूबर को कोमाखान में नए तहसील भवन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने नए तहसील भवन को क्षेत्र के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों को तहसील एवं राजस्व संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष ऐतराम साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल यादव, पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, प्रदीप चंद्राकर, प्रकाश शर्मा, उषा पटेल, अल्का चंद्राकर दुबेलाल साहू ,पूजा एवन साहू सहित कलेक्टर, एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और कोमाखान क्षेत्र के ग्रामीण जन व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए
सेवा सेतु शिविर में विभागों के लगाए गए स्टॉल
तहसील भवन उद्घाटन अवसर पर 25वां सेवा अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। यहां विभागीय अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें सुनीं और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई।
शिविर में ग्रामीणों को संबंधित विभागों की योजनाओं, पात्रता एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों से अधिकारियों को अवगत कराया
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!