नगरी की बेटी आयशा फातिमा का MBBS के लिए चयन
जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
नगरी की होनहार एवं प्रतिभावान छात्रा आयशा फातिमा पिता सरफराजुद्दीन रज़वी (अली कंप्यूटर वाले) ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आयशा का चयन MBBS पाठ्यक्रम हेतु शासकीय मेडिकल कॉलेज, कांकेर में हुआ है।
आयशा शुरू से ही मेधावी एवं परिश्रमी छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महानदी एकेडमी, नगरी से प्राप्त की है तथा सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय नगरी से B.Sc. में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
उनकी इस गौरवपूर्ण सफलता से न केवल रज़वी परिवार बल्कि समस्त नगरी अंचल में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर आसिफ इकबाल खान, इरशाद खान, अब्दुल वहीद खान (अंजुमन सदर नगरी), फारूक अली (अंजुमन सदर सिहावा), योगेश साहू, गजेन्द्र कंचन, फारूक लोहानी, असलम बेग, प्रमोद साहू, हरक निषाद, साबिर मेमन, अनीस भाई, फरीद खान, नरेश छेदैहा, बसंत हिरवानी, विनय तिर्की,रोशन तिवारी, मुकीम खान सिहावा, इस्माइल मेमन रानीगांव सहित परिजनों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासियों ने आयशा को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!