*"नदी बचेगी - जीवन बचेगा": 19 अगस्त को रायपुर में 'श्रोत महोत्सव', अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति पेंड्रा के संरक्षक पंडित रामनिवास तिवारी होंगे सम्मानित*
*10 साल के लंबे संघर्ष और हाई कोर्ट के निर्देशों के बाद छत्तीसगढ़ सरकार नदियों के पुनर्जीवन के लिए आगे आई है। जल संसाधन विभाग द्वारा 19 अगस्त 2026, सुबह 9:30 बजे रायपुर के ओमेगा गार्डन, जुबली हॉल में "श्रोत महोत्सव" आयोजित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मुख्य सचिव श्री विकास शील की उपस्थिति में अरपा नदी के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित श्री रामनिवास तिवारी जी को सम्मानित किया जाएगा।
*"हमारी नदियाँ, हमारी जिम्मेदारी"*
कार्यशाला में क्षमता निर्माण, नदी पुनर्जीवन, जन सहभागिता और सतत संरक्षण पर चर्चा होगी।
2016 से "अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति पेंड्रा" बिलासा कला मंच बिलासपुर के "अरपा बचाओ अभियान" के सहयोग से पेंड्रा स्थित अरपा उद्गम को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। समिति के संरक्षक पंडित तिवारी जी ने जनजागरण से लेकर हाई कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। उनके प्रयासों से कराड, पेंड्रा में अरपा के उद्गम भूमि के संरक्षण की कार्रवाई हुई। इसमें बिलासपुर के अधिवक्ताओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें अधिवक्ता अरविंद पांडे की भूमिका सराहनीय रही।
अरपा बचाओ अभियान दल के संयोजक डॉ. सोमनाथ यादव और अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति पेंड्रा के संयोजक *अक्षय नामदेव*एवं नगर पालिका पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान ने समिति के संरक्षक श्री रामनिवास तिवारी के सम्मानित होने पर हर्ष व्यक्त किया है।
स्टेट हेड रिपोर्टर अभिषेक कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!