
बिर्रा / डभराखुर्द -दक्षिणमुखी हनुमान जी की पावन धरा डभराखुर्द के मुख्य द्वार पर विराजमान भैरवनाथ बाबा मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया।
अखंड पाठ का शुभारंभ आचार्य पं. जितेन्द्र तिवारी बिर्रा द्वारा देव आह्वान मंत्रोच्चार के साथ किया गया। 24 घंटे में संपूर्ण रामायण पाठ पूर्ण होने के पश्चात गांव और क्षेत्र की खुशहाली की कामना को लेकर यज्ञ-हवन, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
मान्यता है कि इन दो दिनों तक ग्रामीण अपना काम-काज बंद कर यज्ञ-पूजन में शामिल होते हैं।
इस अवसर पर सहयोगी के रूप में रघुनाथ दास वैष्णव, खगेश्वर वैष्णव, नरोत्तम वैष्णव, अंकूर वैष्णव, यजमान रामकृपाल पटेल सपत्नीक, शत्रुघन पटेल, शिवनाथ पटेल, लखनलाल चंद्रा, सुदामा प्रसाद चंद्रा, रूपनारायण चंद्रा, जीतराम चंद्रा, मनहरण पटेल, रमेश कुमार पटेल, मोतीलाल पटेल, सुरेश कुमार पटेल, चमरा पटेल, घसियाराम बैगा पटेल, हरिराम पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सप्तमी तिथि को यज्ञ-हवन, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।
Gandhi Lal sahu
District repoter - Janjgir Champa
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!