नितिन दुबे की स्टार नाइट झूमते रहे बिर्रावासी - बिर्रा में दशहरा महोत्सव का आयोजन
जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम पंचायत बिर्रा एवं समस्त ग्रामवासी बिर्रा के तत्वाधान में आयोजित विराट दशहरा महोत्सव में भव्य शोभायात्रा और आतिशबाजी के साथ रावण दहन पश्चात रात्रिकालीन कार्यक्रम अवसर पर छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक नितिन दुबे की स्टार नाइट का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें नितिन दुबे द्वारा जैसे ही सुपरहिट गीत 'हाय रे मोर कोचई पान' और 'हाय मोर चांदनी' की प्रस्तुति दी गई तो दर्शक दीर्घा में बैठे हजारों दर्शक स्वयं को रोक नहीं पाए और झूमके लगाने पर मजबूर हो गए।
इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जांजगीर-चांपा सांसद माननीया कमलेश जांगड़े, विधायक बालेश्वर साहू, पूर्व विधायक निर्मल सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. श्रीमती सत्यलता मिरी एवं श्रीमती दीप्ती चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, सदस्य मोहन कुमारी साहू, सरपंच श्रीमती पिलीबाई एकादशिया साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
सांसद महोदय ने असत्य पर सत्य की जीत दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बिर्रा पंचायत द्वारा की गई सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। वहीं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने देर रात तक लोक कला सांस्कृतिक कार्यक्रम नितिन दुबे स्टार नाइट का कार्यक्रम देखते हुए बिर्रा के दशहरा महोत्सव के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल आयोजन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किया। विराट दशहरा महोत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासी बिर्रा द्वारा भव्य मेले का भी आयोजन किया गया।
*Gandhi Lal sahu
District repoter - जांजगीर चांपा
दिनांक: 23/10/2026 | स्थान: बिर्रा, जांजगीर-चांपा*
hamarpradeshcg.com*
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!