हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
नेटवर्क के लिए ईयरफोन लगाकर मोबाइल चलाने के कारण पटरी पर बैठा बच्चा ट्रेन से - कटा
कांकेर -- जिले के भानुप्रतापपुर में मोबाइल नेटवर्क की तलाश में रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल चला रहा 13 साल का अमन कुलदीप पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया, इस हादसे में उसकी मौत हो गई। जिसका खुलासा सोमवार को हुआ बताया गया कि 18 अक्टूबर सुबह करीब 5 बजे गांव में मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने के कारण मृतक अमन अपने 4-5 दोस्तों के साथ बेहतर नेटवर्क की तलाश में दल्लीराजहरा-रावघाट रेललाइन पर बैठकर मोबाइल चला रहा था।
इसी दौरान अंतागढ़ से भानुप्रतापपुर होते हुए रायपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन वहां पहुंच गई। लोको पायलट ने हॉर्न बजाया तो बाकी बच्चे वहां से भाग गए, लेकिन मृतक अमन के कान में ईयरफोन लगा था। इस वजह से अमन हॉर्न सुन नहीं सका और ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय ट्रैक पर कितने बच्चे मौजूद थे और किन परिस्थितियों में अमन ट्रेन की चपेट में आया। जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंडरीपानी में रविवार रात मानसगान कार्यक्रम चल रहा था। मृतक अमन कुलदीप भी अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम देखने गया था। रात करीब 03 बजे तक उसे पंडाल में देखा गया था। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक की तरफ चला गया। बताया जा रहा है कि गांव में मोबाइल नेटवर्क ठीक से नहीं मिल रहा था। ऐसे में बच्चे बेहतर नेटवर्क के लिए केंवटी-अंतागढ़ रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल चलाने लगे, इसी दौरान जब पैसेंजर ट्रेन ट्रैक से गुजर रही थी, तब लोको पायलट हिमांशु ने पटरी पर बैठे बच्चों को देखकर हॉर्न बजाया। हॉर्न सुनते ही बाकी बच्चे ट्रैक से हटकर भाग गए, लेकिन अमन ट्रेन की चपेट में आ गया। अमन ईयरफोन लगाए हुए था, इस वजह से हॉर्न सुनाई नहीं दिया या वह समय पर उसे समझ नहीं पाया, ऐसी आशंका जताई जा रही है।अमन के बड़े पिताजी संतोष कुलदीप ने बताया कि गांव में मानसगान का कार्यक्रम चल रहा था। उन्होंने रात करीब 03 बजे अमन को उसके दोस्तों के साथ पंडाल में देखा था। इसके बाद वह भोजन व्यवस्था की देख-रेख में लग गए थे। सुबह हादसे की जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। संतोष कुलदीप के मुताबिक, गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर अमन का शव पड़ा था। ट्रेन की चपेट में आने से उसके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। उन्होंने बताया कि अमन अपने दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा किस तरह हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि अमन के साथ मौजूद दोस्तों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!