नेशनल तैराकी में चमकीं छत्तीसगढ़ की बेटी शिवांगिनी पांडेय: दो पदकों के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव से की मुलाकात, मिला सम्मान व प्रोत्साहन
रायपुर:
छत्तीसगढ़ की उभरती तैराकी प्रतिभा शिवांगिनी पांडेय ने 52वीं जूनियर नेशनल तैराकी चैंपियनशिप में दोहरा पदक जीतकर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद शिवांगिनी ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव से राजधानी में सौजन्य मुलाकात की और चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन का ब्योरा साझा कर उनका मार्गदर्शन लिया।
बटरफ्लाई इवेंट में लहराया परचम
जूनियर नेशनल तैराकी चैंपियनशिप में शिवांगिनी ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर दो महत्वपूर्ण पदक अपनी झोली में डाले:
* 100 मीटर बटरफ्लाई: सिल्वर मेडल (रजत पदक)
* 50 मीटर बटरफ्लाई: ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक)
डिप्टी सीएम ने पहनाया मेडल, दिया प्रोत्साहन
मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खिलाड़ी शिवांगिनी को स्वयं मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया। श्री साव ने कहा कि शिवांगिनी जैसी बेटियां प्रदेश का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन कर रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने, उन्हें आधुनिक सुविधाएं और हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह तत्पर और प्रतिबद्ध है।
तैराकी संघ के पदाधिकारी व परिजन रहे मौजूद
इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ तैराकी संघ के पदाधिकारी हेमंत परिहार तथा शिवांगिनी की माता श्रीमती पांडेय भी उपस्थित रहीं। संघ के प्रतिनिधियों और परिजनों ने खिलाड़ी के खेल सफर, आगामी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों और प्रशिक्षण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।
अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश सी जी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!