*हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज*
*रिपोर्टर - गौतम रंगारी*
*ब्यूरो चीफ़ (दंतेवाड़ा)*
*पंचमी में दिखा माँ दन्तेश्वरी के दरबार में भक्तों का हुजूम*
*1000-1200 मीटर तक भक्तों की लंबी लाईन लगी माँ दन्तेश्वरी के दर्शन पाने के लिए*
दंतेवाड़ा अक्टूबर 15। वैसे तो शरद नवरात्र की पूरे नौ दिन शुभ और मंगल मय होते है पर श्रद्धालुओं की पंचमी को लेकर विशेष आस्था होती है । इस वर्ष भी माँ दन्तेश्वरी मंदिर में लाखों श्रधालुओं का आना होता है नवरात्र में पर इस वर्ष पंचमी में सुबह के 3 बजे से ही भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने मिली खबर लिखे जाने तक माँ दन्तेश्वरी के प्रांगण से ले कर भक्तों की लाईन डंकनी नदी के पुल तक पहुंच चुकी थी जो कि मंदिर प्रांगण से 1000-1200 मीटर की दूरी है। वैसे तो हर वर्ष नवरात्र के पहले दिन से माँ दन्तेश्वरी के मंदिर में हजारों भक्तों का आना शुरू होता है पर इस वर्ष पहले और दूसरे दिन की अपेक्षा चतुर्थी और पंचमी में हुजूम नज़र आया ।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!