✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
पक्की सड़क से खम्हन-कुदारीदादर के ग्रामीणों को मिली नई सुविधा
महासमुंद, 29 सितंबर 2026। लोक निर्माण विभाग द्वारा खम्हन से कुदारीदादर मार्ग का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिली है। 2.50 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 258.76 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी और कार्य 12 जनवरी 2026 को पूर्ण हुआ।
यह मार्ग ग्राम जबलपुर से कुदारीदादर होते हुए खम्हन तक पहुंचता है तथा आगे महासमुंद जिले की सीमा को बलौदाबाजार जिले से जोड़ता है। सड़क बनने से ग्रामीण क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होने के साथ दो जिलों के बीच आवागमन भी आसान हुआ है।
पहले यह मार्ग कच्चा एवं मिट्टीयुक्त होने के कारण बारिश के दौरान ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। अब 7.50 मीटर चौड़े मार्ग में 3.75 मीटर चौड़ी डामरीकृत सड़क बनाई गई है। साथ ही जल निकासी के लिए 5 पाइप पुलिया का निर्माण किया गया है।
नई सड़क से किसानों को कृषि उपज धान संग्रहण केंद्र तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, वहीं विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने में सहूलियत होगी। सड़क निर्माण से ग्रामीणों के समय और श्रम की बचत के साथ क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!