पचपेड़ी में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान, गांधी चौक पर ग्रामीणों ने किया सामूहिक श्रमदान
पचपेड़ी। ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत ग्राम पंचायत पचपेड़ी में गांधी चौक के पास सामूहिक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में ग्राम पंचायत की सरपंच कविता चंद्रप्रकाश कुर्रे, ग्राम पंचायत सचिव लखन सिंह, पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
अभियान के दौरान ग्रामीणों ने गांधी चौक और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की। साथ ही लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का संकल्प भी लिया।
सरपंच कविता कुर्रे ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज की भागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाया जा सकता है। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
कार्यक्रम में मन की बात जिला प्रभारी सुरेश खटकर, मल्हार मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत, ग्राम पंचायत उपसरपंच करन टंडन, भूषण सिंह, मधुकर तिलकेश पाटले, मंतोष मधुकर, मनसा सांडिल, शंकर गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजेंद्र लहरे, देशप्रेमी पाटले, प्रदीप मार्शल, गपली मधुकर, उदय सोनी, अनुज कुर्रे, सुनील अजगले, हिर्मेन्द्र मार्शल, सुरेश कुर्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Reporting – Nomesh Sahu, Masturi
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!