पत्थलगांव में कॉलेज मैदान बना शराबियों का अड्डा! सीढ़ियों पर बिखरी कांच की बोतलें, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता
Thursday, October 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पत्थलगांव में कॉलेज मैदान बना शराबियों का अड्डा! सीढ़ियों पर बिखरी कांच की बोतलें, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
पत्थलगांव में कॉलेज मैदान बना शराबियों का अड्डा! सीढ़ियों पर बिखरी कांच की बोतलें, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता

🚨 पत्थलगांव में कॉलेज मैदान बना शराबियों का अड्डा! सीढ़ियों पर बिखरी कांच की बोतलें, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता

 

पत्थलगांव। नगर के ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय का मैदान इन दिनों शराब पीने वालों की गतिविधियों के कारण बदहाली का शिकार होता नजर आ रहा है। मैदान की सीढ़ियों पर शराब की खाली बोतलें और टूटी कांच की किरचें बिखरी पड़ी हैं, जिससे विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों के चोटिल होने का खतरा बना हुआ है।

 

गौरतलब है कि महाविद्यालय परिसर में संकल्प छात्रावास और इंडोर स्टेडियम भी स्थित हैं। ऐसे में सार्वजनिक शैक्षणिक परिसर में शराब पीकर बोतलें तोड़कर फेंकने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। खासकर छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा और आवाजाही को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

 

शैक्षणिक संस्थान के परिसर में इस तरह की लापरवाही न केवल स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए भी असुरक्षित माहौल पैदा करती है। सीढ़ियों और मैदान में बिखरे कांच के टुकड़ों से कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

अब जरूरत है कि महाविद्यालय प्रबंधन और संबंधित प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिसर की नियमित सफाई, निगरानी और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएं, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos