पत्थलगांव में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता*
Thursday, October 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पत्थलगांव में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
पत्थलगांव में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता*

*पत्थलगांव में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता*

 

 

पत्थलगांव। चक्रवात तूफान अर्नव के असर से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में खड़ी और कटी हुई धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे अन्नदाताओं के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।पत्थलगांव में बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह, किसानों की बढ़ी चिंता

कटाई के वक्त खेतों में भरा पानी, हार्वेस्टर तक पहुंचना मुश्किल; किसानों ने प्रशासन से सर्वे कर उचित मुआवजे की उठाई मांग

पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। फसल खेत में ही सड़ने लगी है। कई जगह हालात ऐसे हैं कि हार्वेस्टर भी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा है।किसानों की मेहनत पर पल भर में पानी फेरने का काम किया हैउन्होंने बताया कि फसल कुछ खेतों में पक जाने पर उन्हें काटकर खेत में ही रखा गया था, साथ ही कुछ खेत के धान को काटने की तैयारी चल रही थी. इस आंधी और बारिश ने धान को भारी नुकसान पहुंचा दिया है, खेत में खड़े धान जमीनों पर गिर गए हैं, वहीं काटी गई धान खेत में पानी अधिक भर जाने के चलते इधर-उधर बह गए हैं. इस प्राकृतिक आपदा पर अब सिर्फ आंसू बहाने के सिवाय कुछ नहीं बचा है.कई किसानों ने कर्ज लेकर खाद-बीज डाला था, अब फसल बर्बाद होने से वे कर्ज के बोझ तले दब गए हैं।

पीड़ित किसान बोले – “पूरा साल मेहनत की, अब फसल ही बर्बाद हो गई। सरकार हमारी सुध ले।”

किसानों की मांग:* पीड़ित किसानों ने प्रशासन से तत्काल खेतों का सर्वे कराकर उचित मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द मुआवजा नहीं मिला तो परिवार चलाना भी मुश्किल हो जाएगा

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos