Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पिथौरा: तेंदूकोना में ₹5.59 लाख की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार।

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
पिथौरा: तेंदूकोना में ₹5.59 लाख की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार।

पिथौरा: तेंदूकोना में ₹5.59 लाख की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार।

 हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 
12/10/2026

देवराम चौहान 
ब्लॉक रिपोर्टर 


पिथौरा। तेंदूकोना में ₹5.59 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने सूने मकान में घुसकर आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी किया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और संदेहियों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर उनके कब्जे से चोरी की संपत्ति, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में दो बिहार, एक दिल्ली और एक महासमुंद जिले का निवासी है।पुलिस भर्ती देखें


तेंदूकोना चोरी का सामान  बिहार, दिल्ली और महासमुंद के आरोपियों से आभूषण, नकदी, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद।
चार आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से हुआ बरामद,,
तेंदूकोना चोरी का सामान  बिहार, दिल्ली और महासमुंद के आरोपियों से आभूषण, नकदी, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद।
पुलिस के अनुसार, शिवप्रताप सिंह, निवासी तेंदूकोना, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 अगस्त 2026 को उनके सूने मकान में अज्ञात आरोपियों ने प्रवेश कर सोने-चांदी जैसे धातु के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत ₹5,59,500 बताई गई। शिकायत पर थाना तेंदूकोना में अपराध क्रमांक 91/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) और 305(a) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की और तकनीकी तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपियों की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई।पुलिस भर्ती देखें

चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में सैयद मोहम्मद मुजाहिद (28 वर्ष), निवासी बेगूसराय, बिहार; महबूब खान (26 वर्ष), निवासी नई दिल्ली; सागर चंद्र कुर्रे (36 वर्ष), निवासी छिंदौली, थाना पटेवा, जिला महासमुंद; और सुजीत कुमार (30 वर्ष), निवासी बेगूसराय, बिहार को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से हुआ बरामद,,
सैयद मोहम्मद मुजाहिद: आभूषण, एक टच स्क्रीन मोबाइल और ₹10,000 नकद।
महबूब खान: सोने जैसे रंग की दो अंगूठियां, चांदी जैसे रंग की नौ अंगूठियां, तीन सिक्के, 20 बिछिया और पांच पायल।
सागर चंद्र कुर्रे: कान के टॉप्स, पायल, अंगूठियां, रानीहार, एक मोबाइल, ₹10,000 नकद और करीब ₹15,000 कीमत की प्लेटिना मोटरसाइकिल।
सुजीत कुमार: एक टच स्क्रीन मोबाइल।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, चोरी गई संपत्ति की शिनाख्ती, शेष सामान की बरामदगी और मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में जांच जारी है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos