पिथौरा में फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं, लाखागढ़ में आग से जलकर खाक हुए दो ट्रक
Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

पिथौरा में फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं, लाखागढ़ में आग से जलकर खाक हुए दो ट्रक

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments

पिथौरा में फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं, लाखागढ़ में आग से जलकर खाक हुए दो ट्रक

पिथौरा। महासमुंद जिले के पिथौरा क्षेत्र के ग्राम लाखागढ़ में दो ट्रकों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों ट्रकों को समय रहते बचाया नहीं जा सका और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

बताया जा रहा है कि पिथौरा में स्वयं का फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध नहीं है। आग लगने की सूचना के बाद बागबाहरा, बसना और सरायपाली क्षेत्र से दमकल टीम को बुलाया गया, लेकिन दमकल वाहनों को मौके तक पहुंचने में समय लग गया। इसी देरी के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों ट्रक आग की चपेट में आ गए।

इस घटना ने पिथौरा क्षेत्र में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिथौरा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में यदि आगजनी की बड़ी घटना हो जाए, तो समय पर आग बुझाने की व्यवस्था किसके भरोसे होगी, यह अब बड़ा सवाल बन गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिथौरा में स्थायी फायर ब्रिगेड की व्यवस्था होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में आगजनी की घटनाओं के दौरान समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

पिथौरा में फायर ब्रिगेड की सुविधा कब उपलब्ध होगी? यह सवाल अब क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos