Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*पूर्व IPS पर बिजली विभाग की महिला JE को बंधक बनाने का आरोप, जांच करने गई थी टीम*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
57 Views 5 Min Read 0 Comments
*पूर्व IPS पर बिजली विभाग की महिला JE को बंधक बनाने का आरोप, जांच करने गई थी टीम*

✍️स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट हमर प्रदेश छत्तीसगढ

राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक पूर्व IPS अधिकारी पर बिजली विभाग की टीम को बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि घरेलू बिजली कनेक्शन का कमर्शियल उपयोग पकड़े जाने पर पूर्व IPS राजकुमार देवांगन ने जांच करने गई महिला जूनियर इंजीनियर और उनके साथी को अपने दफ्तर में ही बंद कर दिया।

 

*क्या है पूरा मामला ?*

 

मामला चंगोराभाठा डीसी सेंटर का है। विभाग को शिकायत मिली थी कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के एक मकान में घरेलू कनेक्शन से व्यावसायिक काम चल रहा है।

 

शिकायत पर शुक्रवार को जेई अंजली नामदेव अपने सहयोगी जगन मोहनराव के साथ मौके पर जांच करने पहुंची थीं। वहां उन्हें नीलम तिवारी नाम की महिला मिली। जांच में सामने आया कि कनेक्शन धनंजय शर्मा के नाम पर है और वो घरेलू कनेक्शन है, लेकिन मौके पर छत्तीसगढ़ बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड` का दफ्तर चल रहा था।

 

जेई का आरोप है कि जब उन्होंने ये गड़बड़ी पकड़ी, तो पूर्व IPS राजकुमार देवांगन ने दोनों को दफ्तर में ही बंधक बना लिया।

 

*पुलिस ने कराया मुक्त*

 

जेई अंजली ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपने अफसरों को फोन किया। सूचना मिलते ही चंगोराभाठा के एई गुलाब साहू और रायपुर पश्चिम के ईई जीके बंजारे ने डीडी नगर पुलिस को सूचना दी। शाम को पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

 

FIR की मांग, पूर्व IPS ने कहा - मैं था ही नहीं

 

घटना के बाद सहायक अभियंता ने डीडी नगर थाने में लिखित शिकायत दी है और पूर्व IPS के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है।

 

वहीं इस पूरे मामले पर पूर्व IPS राजकुमार देवांगन ने सफाई दी है। उन्होंने कहा - मुझे इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। जिससमय की बात कही जा रहे है, मैं मौके पर मौजूद ही नहीं था

 

फिलहाल डीडी नगर पुलिस दोनों पक्षों के बयान लेकर जांच कर रही है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos