पूर्व मंत्री श्री धनेंद्र साहू जी का कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत
खल्लारी। अविभाजित मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री धनेंद्र साहू जी के ग्राम अमूरदा में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौटने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के पदाधिकारीगण द्वारा खल्लारी चौक, खल्लारी में आत्मीयता एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री धनेंद्र साहू जी से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के पदाधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री श्री धनेंद्र साहू जी का मार्गदर्शन सदैव कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी रहा है। उनके अनुभव एवं मार्गदर्शन से संगठन को निरंतर मजबूती मिलती है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण के पदाधिकारीगण एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जय हिंद | जय कांग्रेस
गिरवर साहू
स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़
मो.9165340227
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!