Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बिक्री हेतु परिवहन करते 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बिक्री हेतु परिवहन करते 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बिक्री हेतु परिवहन करते 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट 

थाना बोधघाट जिला-बस्तर,

📌 बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

📌बोधघाट पुलिस द्वारा अवैध प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बिक्री करने के लिए परिवहन करने वालो के उपर की गई कार्यवाही

📌 अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बिक्री हेतु परिवहन करते 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

📌 आरोपियो के कब्जे से अवैध प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप कुल 300 नग को किया गया जप्त

📌 जप्त नशीली कफ सिरप की क़ीमत करीबन 63,000रु.

📌आरोपीयो के कब्जे से नशीली सिरप के अतिरिक्त एक स्विफ्ट कार्य, आई फोन, एवं मोबाइल फोन को किया गया जप्त

📌 02 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश 📌 थाना बोधघाट क्षेत्रन्तर्गत की गयी कार्यवाही

📌आरोपी का नाम :- (1) वीर कुमार झा पिता बैध नाथ उम्र 45 निवासी वार्ड क्रमांक 23 मेन रोड गीदम जिला दंतेवाड़ा

(2) सुभम तिवारी पिता स्व मिलन तिवारी उम्र 32 साल निवासी धरमपुरा नंबर 01 जगदलपुर

📌जप्त सम्पत्ति :- आरोपियो के कब्जा से अवैध

(1) प्रतिबंधित नशीली सिरप 300 नग किमती 63,000 रु,

(2) 02 नग पुराना इस्तेमाली मोबाइल किमती 60,000 रु

(3) स्विफ्ट कार क्रमांक MH 40 KR 2559 किमती 5,00,000 रु को किया गया जप्त पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे अवैध प्रतिबंधित नशीली सिरप बिक्री करने के लिए परिवहन करते दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 21.10 .2026 के प्रातः जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति सिल्वर रंग के स्विफ्ट कार क्रमांक MH 40 KR 2559 में अवैध प्रतिबंधित नशीली सिरप रखकर बिक्री करने के लिए जगदलपुर से गीदम की तरफ परिवहन कर रहे है , कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट व अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल गीदम रोड वन विद्यालय के पास जाकर mcp कार्यवाही किये जहां पर सिल्वर रंग के स्विफ्ट कार में दो व्यक्ती आते हुए दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना अपना नाम वीर कुमार झा पिता वैधनाथ उम्र 45 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 मेन रोड गीदम, तथा दूसरा व्यक्ति सुभम तिवारी पिता स्व मिलन तिवारी उम्र 25 साल निवासी धरमपुरा नंबर 01 जगदलपुर का रहने वाले बताया जिसकी तलाशी लेने पर आरोपियो के संयुक्त कब्जा में रखे सफ़ेद रंग के बोरी एवं दो नग काटून के अंदर से अवैध मादक नशीली सिरप 300 नग प्रत्येक में 100ml कुल 30 लीटर किमती 63,000रु मिला जिसे रखने व बिक्री करने के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों के द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना बताने से से आरोपियो का यह कृत्य अपराध धारा 21(C) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त अवैध प्रतिबंधित नशीली सिरप को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को दिनांक 21.10.26 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए आरोपियो के विरुद्ध 21(C) NDPS act का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष.NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी व कर्मचारी

 निरीक्षक :- टामेश्वर चौहान उप निरीक्षक:- लोकेश्वर नाग प्रशिक्षु उ नि_ अफसानास उ नि :- दिनेश उसेंडी प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, श्रीनाथ बघेलआरक्षक:- युवराज ठाकुर, विजय तिर्की

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos