हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा
*बगीचा के मुण्डारी घेरा झांपीदरहा में गरबा-डांडिया की धूम, जय मां दुर्गा समिति ने किया भव्य आयोजन
बगीचा, जशपुर*
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जय मां दुर्गा मुण्डरी घेरा झांपीदरहा समिति, बगीचा के द्वारा आज भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन किया गया।
माता रानी के दरबार में जैसे ही भक्ति गीत और डीजे की धुन बजी, बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया खेलने के लिए मैदान में उतर आए। मां के जयकारों के बीच पूरा मुण्डरी घेरा परिसर गरबा की ताल पर झूम उठा।
गौरतलब है कि इस स्थान पर समिति द्वारा माता रानी के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य भी जोरों पर चल रहा है। समिति ने श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण के लिए 11 रुपए से लेकर स्वेच्छा अनुसार दान की अपील भी की है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्रि में भक्तों में उत्साह बनाए रखने और माता की भक्ति को बढ़ावा देने के लिए हर साल डांडिया, गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!