Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता और मासूम बेटे की मौत, चालक फरार*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता और मासूम बेटे की मौत, चालक फरार*

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 

स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा 

 

*बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता और मासूम बेटे की मौत, चालक फरार*

 

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बगीचा-बतौली स्टेट हाईवे पर मैनी चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

 

हादसा इतना भीषण था कि माता-पिता और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका छोटा बेटा शामिल है।

 

*घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार,* परिवार के तीनों सदस्य बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना बगीचा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा भिजवाया।

 

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

 

एक साथ परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को फरार वाहन के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत थाना को सूचित करें।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos