हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा
*बगीचा में दुर्गा पूजा समारोह में बाहर से आए गायकों ने बांधा समां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु*
*बगीचा, जशपुर |* बगीचा में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान भव्य भजन संध्या एवं जागरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बाहर से आए प्रसिद्ध गायक कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज से ऐसा समां बांधा कि पूरी रात श्रद्धालु भक्ति में झूमते रहे।
*सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति स्कूल चौक बगीचा* द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मेगायक ने एक से बढ़कर एक देवी भजन प्रस्तुत किए। जैसे ही कलाकार ने "मैया का चोला है रंगला..." और "जय माता दी..." जैसे भजनों की शुरुआत की, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।
देर रात तक चले इस जागरण में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। लोग हाथों में मोबाइल की लाइट जलाकर भजनों पर झूमते नजर आए।
समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल नवरात्रि पर भक्तों के मनोरंजन और भक्ति के लिए बाहर से विशेष कलाकारों को आमंत्रित किया जाता है, ताकि उत्सव का आनंद दोगुना हो जाए।
कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा गायक दल का सम्मान किया गया और प्रसाद वितरण किया गया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!