Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बगीचा में फिर गूंजा शिक्षकों का विरोध, दो सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं हड़ताल पर

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
46 Views 5 Min Read 0 Comments
बगीचा में फिर गूंजा शिक्षकों का विरोध, दो सूत्रीय मांगों को लेकर सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं हड़ताल पर

जशपुर। विकासखण्ड बगीचा में शिक्षक साझा मंच के बैनर तले शनिवार को एक बार फिर सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं विकासखण्ड स्तरीय हड़ताल पर बैठ गए। दो सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

 

हड़ताल में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी से आंदोलन को व्यापक समर्थन मिलता नजर आया। शिक्षकों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अपेक्षित पहल नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है।

 

शिक्षक साझा मंच के बैनर तले जुटे शिक्षकों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। शिक्षकों का कहना है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान किया जाना चाहिए, ताकि शिक्षक पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

 

बगीचा में आयोजित यह विकासखण्ड स्तरीय हड़ताल अब शिक्षकों की मांगों को लेकर सरकार के सामने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। शिक्षकों ने स्पष्ट किया है कि मांगों के निराकरण के लिए वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ 

स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos