हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा
*बगीचा में महाआरती में सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में थाली लेकर की पूजा, दीयों से जगमगाया पंडाल* बगीचा, जशपुर*
बगीचा के दुर्गा पूजा पंडालों में आज भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसका एक मनमोहक दृश्य सामने आया कि दुर्गा पंडाल के अंदर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं लाल, नारंगी और गुलाबी साड़ियों में, हाथ में फूलों से सजी आरती की थाली और जलता हुआ दीया लेकर मां दुर्गा की आरती कर रही हैं। सभी के चेहरे पर भक्ति और श्रद्धा का भाव साफ दिखाई दे रहा है। पंडाल को पीले पर्दों और झालर लाइटों से खूबसूरती से सजाया गया है।
बताया जा रहा है यह आयोजन सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हाई स्कूल चौक बगीचा में किया गया था। एक साथ इतनी महिलाओं द्वारा थाली में दीया लेकर आरती करने से पूरा पंडाल भक्तिमय और रोशनी से जगमगा उठा।
महाआरती के बाद सभी भक्तों ने माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की और प्रसाद ग्रहण किया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!