हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
स्टेट रिपोर्टर रंजय सिन्हा
*बगीचा में माता की भव्य चुनरी यात्रा: हाई स्कूल चौक से बस स्टैंड तक निकली रैली, सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल*
बगीचा, जशपुर*
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बगीचा नगर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, हाई स्कूल चौक द्वारा माता रानी की भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया।
यह चुनरी यात्रा हाई स्कूल चौक दुर्गा पंडाल से शुरू होकर बस स्टैंड तक निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं लाल साड़ी में शामिल हुईं। सिर पर चुनरी और पूजा की टोकरी लेकर महिलाएं भक्ति गीतों पर नाचते-गाते चल रही थीं।
यात्रा के सबसे आगे देवी स्वरूप में सजी कन्याएं चल रही थीं, जो आकर्षण का केंद्र बनीं। पूरी यात्रा के दौरान बगीचा की मुख्य सड़कों को झालर लाइट और भगवा झंडों से सजाया गया था। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर माता रानी की चुनरी यात्रा का स्वागत किया।
बस स्टैंड पहुंचने के बाद यात्रा का समापन महाआरती के साथ किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल नवरात्रि में माता को चुनरी चढ़ाने के लिए इस भव्य रैली का आयोजन किया जाता है, जिसका उद्देश्य नगर में भक्ति और एकता का संदेश देना है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!