Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस की बैठक आज, आंदोलन की बनेगी रणनीति

santandas@hamarpradeshcg
santandas@hamarpradeshcg
38 Views 5 Min Read 0 Comments
बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस की बैठक आज, आंदोलन की बनेगी रणनीति

फिंगेश्वर। बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को हटाए जाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम की आवश्यक बैठक आज 19 अगस्त 2026, बुधवार को आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

 

यह बैठक छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार तथा गरियाबंद जिला प्रभारी एवं पूर्व संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर के मार्गदर्शन में आयोजित हो रही है। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष सुखचंद बेसरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

बैठक का आयोजन दोपहर 3 बजे रेस्ट हाउस फिंगेश्वर में किया जाएगा। इसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता, मंडल और सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित राजिम, फिंगेश्वर और कोपरा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी।

 

इसके अलावा महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। बैठक में बिजली बिल में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर चर्चा करते हुए सरकार के खिलाफ प्रस्तावित आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर-राजिम के अध्यक्ष रूपेश साहू ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

 

कार्यक्रम विवरण:

📅 दिनांक: 19 अगस्त 2026, बुधवार

📍 स्थान: रेस्ट हाउस, फिंगेश्वर

⏰ समय: दोपहर 3 बजे

 

स्टेट रिपोर्टर: संतन दास मानिकपुरी

santandas@hamarpradeshcg
Written by

santandas@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos