हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
बस्तर: छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से की सौजन्य भेंट, स्वास्थ्य की कामना की
*जगदलपुर |* आज छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज बस्तर जिला इकाई के पदाधिकारीगण ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक माननीय श्री किरण देव जी से उनके निवास/विधायक कार्यालय नयापारा में सौजन्य भेंट कर हालचाल जाना।
ज्ञात हो कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव जी हाल ही में सड़क हादसे के बाद स्वस्थ होकर दिल्ली से बस्तर लौटे हैं। सेन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों से अवगत कराया। प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने समाज के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सर्व सेन समाज बस्तर की सामाजिक एकता का महत्वपूर्ण स्तंभ है और संगठन हमेशा समाज के साथ खड़ा है।
भेंट के दौरान बस्तर जिले के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!