बस्तर जिला उपसरपंच संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष बने
शंकर कश्यप, कहा - संगठन से शक्ति मिलती है
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
कावारास ग्राम पंचायत के उपसरपंच हैं शंकर कश्यप, सर्वसम्मति से चुना गया नया अध्यक्ष
दरभा। बस्तर जिला उपसरपंच संघ के संगठन चुनाव में दरभा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कावारास के उपसरपंच शंकर कश्यप को सर्वसम्मति से जिले का नया अध्यक्ष चुना गया है। उनके निर्वाचित होने पर पूरे जिले के उपसरपंचों में हर्ष का माहौल है।
बताया जा रहा है कि हाल ही में हुए संघ के चुनाव में जिले भर के उपसरपंचों ने बैठक कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें शंकर कश्यप के नाम पर सभी ने सहमति जताई।
चुने जाने पर जताया आभार
नव निर्वाचित अध्यक्ष बनने के बाद शंकर कश्यप ने सभी उपसरपंच भाई-बहनों का आभार व्यक्त किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा -
> "मुझे बस्तर जिला उपसरपंच संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर आप सभी उपसरपंच भाई एवं बहनों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं। हम सब साथ मिलकर विकास की ओर काम करेंगे।"
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और जिले के सभी ग्राम पंचायतों में उपसरपंचों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। "संगठन से शक्ति मिलती है" के नारे के साथ वे काम करेंगे।
कौन हैं शंकर कश्यप?
शंकर कश्यप वर्तमान में ग्राम पंचायत कावारास, जनपद पंचायत दरभा, जिला बस्तर के उपसरपंच हैं। पंचायत स्तर पर सक्रिय भूमिका और मिलनसार स्वभाव के कारण वे जिले भर में लोकप्रिय हैं। उछनके अध्यक्ष बनने पर दरभा क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!