Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर / तोयर में धान खरीदी केंद्र की मांग तेज, किसानों ने अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
5 Min Read 0 Comments
बस्तर / तोयर में धान खरीदी केंद्र की मांग तेज, किसानों ने अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

बस्तर / तोयर में धान खरीदी केंद्र की मांग तेज, किसानों ने अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अलनार पर निर्भर दर्जनों गांवों के किसान 25 किमी तक धान ढोने को मजबूर, किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी

जगदलपुर, 09 अक्टूबर 2026 लोहंडीगुड़ा विकासखंड के किसानों ने ग्राम पंचायत तोयर में नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर आज जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा।

क्यों उठी मांग?
यूनियन ने बताया कि तोयर, सुरगुड़ा, गुमियापाल, गढ़दा, मिचनार और मिचनार-2 सहित आसपास के 15 से अधिक गांवों के किसानों को अपना धान बेचने के लिए अलनार खरीदी केंद्र जाना पड़ता है। दूरी लगभग 20 से 25 किलोमीटर है। इससे किसानों पर भाड़ा, समय और मेहनत का दोहरा बोझ पड़ता है। कई बार ट्रैक्टर न मिलने और केंद्र में भीड़ के कारण किसान समय पर धान नहीं बेच पाते, जिससे आर्थिक नुकसान होता है।

जिला अध्यक्ष रमेश गोयल ने कहा — "किसान दिन-रात मेहनत करके फसल उगाता है, लेकिन खरीदी केंद्र दूर होने से उसकी मेहनत का सही दाम नहीं मिल पाता। प्रशासन को इस वर्षो पुरानी समस्या पर ध्यान देना चाहिए। हमने पहले भी कई बार अधिकारियों को फोन और पत्र के माध्यम से अवगत कराया है।

लेम्प्स और मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया
ज्ञापन में लेम्प्स प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं और क्षेत्र की अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया।

आंदोलन की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने स्पष्ट किया कि यदि तोयर में शीघ्र धान खरीदी केंद्र प्रारंभ नहीं किया गया, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा। आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान संभागीय अध्यक्ष शिवा स्वर्णकार, तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष बबलू बघेल, तोयर-गुमियापाल के सरपंच, जिला पंचायत व जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में किसान और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते किसान यूनियन के सदस्य_

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos