Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 1.80 लाख की नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

MANOJ@HAMARPRADESHCG
MANOJ@HAMARPRADESHCG
32 Views 5 Min Read 0 Comments
बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 1.80 लाख की नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़

मनोज कुमार भट्ट - स्टेट रिपोर्टर, बस्तर छत्तीसगढ़ 

बस्तर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 1.80 लाख की नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

जगदलपुर,  जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बोधघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गंगामुंडा तालाब चौपाटी से एक युवक को 450 नग प्रतिबंधित Alprazolam नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। बरामद टेबलेट की बाजार में कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस सूत्रों के अनुसार 7 अक्टूबर की सुबह थाना बोधघाट को सूचना मिली थी कि गंगामुंडा तालाब चौपाटी पर एक 20-25 साल का लंबा, पतला-दुबला युवक, काला टी-शर्ट और नीली पैंट पहने, पीले रंग के थैले में नशीली टेबलेट लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा* के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में तत्काल टीम गठित की गई।

थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में बोधघाट पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हुलिए के आधार पर युवक की घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया।

आरोपी की पहचान
पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल मंडावी, पिता स्व. अंशु मंडावी, उम्र 24 वर्ष, निवासी सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, जगदलपुर (थाना बोधघाट) बताया।

तलाशी के दौरान उसके पीले कैरी बैग से 450 नग Alprazolam टेबलेट बरामद हुई। वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर पुलिस ने टेबलेट जब्त कर 7 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 21(B) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।

*नशे के खिलाफ अभियान जारी*
बस्तर पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। नशे के सौदागरों और आपराधिक तत्वों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, प्र.उप निरीक्षक अपसना, स.उप निरीक्षक दिनेश उसेंडी, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, सुनील मनहर, प्रकाश मनहर तथा आरक्षक बामन सेन, युवराज ठाकुर और परमानंद भोयर।

MANOJ@HAMARPRADESHCG
Written by

MANOJ@HAMARPRADESHCG

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos