हमर प्रदेश सीजी न्यूज
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
बस्तर ब्लॉक के घोटिया में लगा सेवा सेतु शिविर, आवास की चाबी से लेकर साइकिल तक मिली सौगात
शासन की योजनाओं को गांव की चौखट तक पहुंचाने के लिए रविवार को विकासखंड बस्तर के घोटिया में वृहद सेवा सेतु शिविर लगाया गया। शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
शिविर में क्या-क्या मिला
- पीएम आवास: 5 हितग्राहियों को नवनिर्मित आवास की चाबी सौंपी गई।
- रोजगार को बढ़ावा: 2 महिला स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए बैंक लोन के चेक दिए गए।
- स्वच्छ भारत: 5 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण की स्वीकृति।
- किसान सम्मान: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 5 किसानों को बीमा प्रमाण पत्र।
- बेटियों को सौगात: सरस्वती साइकिल योजना में 3 स्कूलों की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण।
इसके अलावा शिविर स्थल पर ही श्रम कार्ड, आधार सुधार, राशन कार्ड पंजीयन जैसे काम निपटाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की जांच कर दवाइयां दीं। महिला एवं बाल विकास विभाग में उत्कृष्ट काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
शिविर में ग्रामीणों ने कहा कि एक ही जगह पर सारे काम हो जाने से बार-बार ब्लॉक-दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़े, इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार जताया।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!