Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8.28 लाख रुपये का माल जब्त

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
बस्तर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8.28 लाख रुपये का माल जब्त

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़ 

मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़ 

बस्तर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8.28 लाख रुपये का माल जब्त

अंकित सिंह राठौर की सक्रियता से मध्यप्रदेश की 20 पेटी विदेशी शराब पकड़ी गई, एक आरोपी गिरफ्तार और दूसरा फरार

जगदलपुर, 10अक्टूबर बस्तर जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के वृत्त जगदलपुर की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सोनारपाल के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश प्रांत की 20 पेटी विदेशी मदिरा जब्त की है। इस कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी अंकित सिंह राठौर एवं उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना भानपुरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सोनारपाल के पास परिवहन के दौरान टाटा एरिया वाहन क्रमांक CG 07 AH 3400 से मध्यप्रदेश प्रांत की गोवा ब्रांड विदेशी मदिरा स्प्रिट बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 180 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 28 हजार रुपये है। वहीं, जब्त वाहन का अनुमानित मूल्य 7 लाख रुपये है। इस तरह कार्रवाई में कुल 8 लाख 28 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

आबकारी विभाग ने इस मामले में देवेंद्र कुमार जांगड़े (33 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग को आरोपी बनाया है। वहीं, दूसरा आरोपी जोगेन्दर कश्यप उर्फ जोगी, निवासी शास्त्री नगर सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग फरार बताया गया है।

प्रकरण में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अंकित सिंह राठौर की भूमिका सराहनीय

*अवैध शराब के परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मदिरा और वाहन जब्त करना आबकारी विभाग की सतर्कता को दर्शाता है। इस कार्रवाई में विवेचक अधिकारी अंकित सिंह राठौर एवं आबकारी स्टाफ की तत्परता और सक्रियता सराहनीय है। ऐसी कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने तथा कानून का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos