Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बस्तर में भारी बारिश के बीच राहत-बचाव अभियान तेज, 350 से ज्यादा लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

बस्तर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इंद्रावती नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। नगरनार के नदी बोड़ना क्षेत्र में बाढ़ में फंसे करीब 40 लोगों को नाव के माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि तोकापाल के घाट धनोरा क्षेत्र से 25 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

 

जिले में बनाए गए 9 राहत शिविरों में 350 से अधिक प्रभावित लोगों के लिए भोजन, पेयजल, सुरक्षित ठहरने और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

 

कलेक्टर और एसपी ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

 

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। प्रशासन द्वारा नदी किनारे एवं निचले इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है।

 

लगातार बारिश के कारण इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने से संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जलमग्न पुल-पुलियों और मार्गों पर आवागमन को लेकर भी प्रशासन द्वारा आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

 

प्रशासन की अपील—सतर्क रहें

प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि उफनती नदियों, नालों और जलमग्न पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें। जरूरत पड़ने पर प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें और आपात स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

 

संकट की इस घड़ी में प्रशासन प्रभावित परिवारों तक राहत और आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos