हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
बस्तर में सेवा का महासंगम — टाउन हॉल में जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर से हजारों को मिला सीधा लाभ, डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले - बस्तर ने नक्सल का काला दौर पीछे छोड़ दिया
जगदलपुर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर जनसेवा और संवेदनशीलता की मिसाल बन गया। एक ही छत के नीचे अलग-अलग विभागों ने हितग्राहियों को आर्थिक मदद, अधिकार पत्र, बीमा, जाल, कार्ड और प्रमाण पत्र सौंपे।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्या कहा —
शिविर को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम श्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद के लंबे काले दौर से बाहर निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद और सरकार के प्रयासों से माओवादी हिंसा खत्म हो रही है और सेवा-विश्वास का नया सवेरा आ रहा है।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में नक्सली हिंसा और IED ब्लास्ट में अंग गंवाने वाले नागरिकों और जवानों को 100% निःशुल्क उच्च गुणवत्ता के कृत्रिम हाथ-पैर और सहायक उपकरण दिए जा रहे हैं। एक भावुक किस्सा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि एक लाभार्थी ने कृत्रिम हाथ लगते ही उसी हाथ से पानी की बोतल उठाकर पानी पिया।
उन्होंने बताया कि कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर और बस्तर के बाद अब ये शिविर दंतेवाड़ा में भी होगा, जहाँ दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के चयनित हितग्राहियों को लाभ मिलेगा।
मौके पर ही मिला लाभ — प्रशासन ने दिखाई तेजी:
- आपदा प्रबंधन: राजस्व विभाग ने 5 बाढ़ पीड़ित परिवारों को *6 लाख 50 हजार रुपएकी सहायता राशि दी।
- भू-अधिकार: 35 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख सौंपे गए।
- श्रम विभाग: मिनीमाता महतारी जतन योजना में 1 हितग्राही को 20 हजार और मुख्यमंत्री मृत्यु-दिव्यांग सहायता में 1 को 1 लाख रुपए।
- कृषि-मछली पालन: 5 किसानों को फसल बीमा प्रमाण पत्र और 3 मछुआरों को जाल वितरण।
- स्वास्थ्य: बुजुर्गों के लिए वय वंदन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
- नागरिक सेवा:12 लोगों का आधार अपडेट और जन्म-मृत्यु पंजीयन के आवेदन लिए गए।
सांसद महेश कश्यप बोले
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सेवक भाव से आज बस्तर पक्की सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ रहा है। DBT, मुफ्त राशन, पक्का आवास और शौचालय का लाभ बिना बिचौलिए के सीधा अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
इस दौरान नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा, निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!