हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
बस्तानार घाट में बड़ा हादसा: ट्राला पलटा, नीचे पिकअप फंसी, बाल-बाल बचे लोग
*जगदलपुर।* राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बस्तानार घाट में आज फिर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घाट के खतरनाक मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्राला (ट्रेलर) अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे एक पिकअप वाहन दब गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घाट में उतरते समय ट्राला का ब्रेक फेल होने या मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घाट पर लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि पिकअप में सवार लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा जान-माल का नुकसान टल गया। क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्राले को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
बस्तानार घाट पर लगातार हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश है, ग्रामीण घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!