बागबाहरा/ तहसील साहू संघ बागबाहरा के अध्यक्ष एवन साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ नियमावली 33/61 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए तहसील कार्यकारिणी का विस्तार कर विभिन्न पदों पर मनोनयन किया है। इसी क्रम में खल्लारी के सामाजिक कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत खल्लारी के उप सरपंच तारेश साहू के सामाजिक सक्रियता एवं उनके योगदान के आधार पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें बागबाहरा तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है। तारेश साहू ने अपनी इस नियुक्ति पर तहसील अध्यक्ष एवन साहू एवं समाज जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा और लगन के साथ समाज के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयास करने की बात कही है।
बता दें कि तारेश साहू का जुझारू जन सेवक के रूप में पुरे क्षेत्र में विशेष पहचान है। जिन्होंने खल्लारी के चार बालक - बालिकाओं का राज्य वीरता पुरस्कार में चयन के लिए विशेष मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किए हैं। खल्लारी में कॉलेज खुलवाने की मांग को लेकर उनके द्वारा चलाया गया पोस्टकार्ड अभियान एवं बइठका की चर्चा जोरों पर रही। साथ ही खल्लारी पहुंच मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए पदयात्रा निकालकर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। पूर्व में तारेश साहू खल्लारी परिक्षेत्र उपाध्यक्ष एवं रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ संगठन सचिव का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। तारेश साहू की नियुक्ति पर सामाजिक जनों एवं क्षेत्र वासियों द्वारा लगातार बधाई एवं शुभकामना दिए जा रहे हैं। तहसील अध्यक्ष एवन साहू , पूर्व तहसील अध्यक्ष भेखलाल साहू, भुवन साहू, खल्लारी परिक्षेत्र अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष चमनलाल साहू, देवकराम साहू, सेवाराम साहू, तहसील संगठन सचिव रेखराज साहू, सिंघी परिक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष खेमराज साहू, भरत साहू, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक जयप्रकाश साहू, जिला संगठन मंत्री युगलकिशोर साहू, भास्कर साहू, सरपंच पुष्पेन्द्र साहू, गुमान साहू, मिल्लुराम साहू, द्वारिका प्रसाद साहू, रामकुमार साहू, विष्णु साहू, चेतन साहू, हितेश साहू, गिरवर साहू, कोमल साहू, सुजीत साहू, अजय साहू, खिलेश साहू, मनोज साहू साहू, रामभजन साहू, पदुमलाल साहू, उदय साहू, कन्हैयालाल साहू, गया साहू, अशोक साहू, अवध साहू, लुलकरण साहू, होमन साहू, विजय साहू, शेखर साहू, शुभम साहू, रोशन साहू, रूपराम साहू सहित आदि सामाजिक पदाधिकारी व स्वजाति बन्धुओं के द्वारा हर्ष प्रकट करते हुए नए दायित्व के लिए उन्हें बधाई प्रेषित किये हैं।
गिरवर साहू स्टेट रिपोर्टर - हमर प्रदेश cg न्यूज छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!