Sunday, October 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बंगाली समाज मैत्री संघ ने बढ़ाया मदद का हाथ, मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए ₹21 हजार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

बस्तर। बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सामाजिक संगठन बंगाली समाज मैत्री संघ आगे आया है। संस्था के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष के नाम ₹21 हजार का चेक कलेक्टर श्री आकाश छिकारा को सौंपा।

 

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा यह सहयोग राशि प्रदान की गई है।

 

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सामाजिक संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बंगाली समाज मैत्री संघ द्वारा किया गया यह सहयोग सामाजिक सहभागिता और मानवीय संवेदना का उदाहरण है। आपदा की घड़ी में सामाजिक संगठनों और नागरिकों द्वारा आगे आकर सहयोग करने से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के प्रयासों को मजबूती मिलती है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos