✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
गरियाबंद। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इसी बीच रायपुर से देवभोग जा रही यात्री बस बाढ़ के पानी में फंस गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना सरई भदर के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे बंद होने के कारण बस चालक ने मोहरा मार्ग से देवभोग जाने का प्रयास किया। इसी दौरान सरई भदर के पास नाले में पानी का तेज बहाव होने के कारण बस बीच रास्ते में फंस गई।
बस के बाढ़ के पानी में फंसने की सूचना मिलते ही पुलिस जवान और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रस्सी बांधकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पुलिस जवानों और ग्रामीणों ने सावधानीपूर्वक एक-एक कर करीब 50 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के दौरान काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों और जलमग्न रास्तों को पार करने का जोखिम न उठाएं। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित मार्ग का उपयोग करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
🎥 देखें वीडियो — बस रेस्क्यू का पूरा घटनाक्रम
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!