✍️ हमर प्रदेश न्यूज छत्तीसगढ़ स्टेट रिपोर्टर – गिरवर साहू
महासमुंद। छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, जहां ग्रामीण अंचलों में किसान अपनी पारंपरिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों के अनुसार विभिन्न त्योहार मनाते हैं। इसी परंपरा के तहत महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाम्हनसरा में इतवारी त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
ग्रामीणों के अनुसार, इतवारी त्योहार के दौरान किसान खेतों में पहुंचकर चिला-रोटी अर्पित कर पूजा-अर्चना करते हैं। यह पूजा अच्छी फसल, खेतों की समृद्धि और कृषि कार्यों में सुख-शांति की कामना के लिए की जाती है।
इसी कड़ी में ग्राम बाम्हनसरा में भी ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ इतवारी त्योहार मनाया। पूजा-अर्चना के बाद आज खीर प्रसादी का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे के साथ प्रसादी ग्रहण कर आपसी भाईचारे और सामूहिक सहभागिता के साथ त्योहार का समापन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे पारंपरिक त्योहार गांव की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
रिपोर्टर – गिरवर साहू
स्टेट रिपोर्टर, हमर प्रदेश CG न्यूज छत्तीसगढ़
📱 मो.: 9165340227
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!