बारिश से आवागमन बाधित, परेशान ग्रामीणों ने नाले पर ऊंची पुलिया निर्माण की मांग उठाई*
Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बारिश से आवागमन बाधित, परेशान ग्रामीणों ने नाले पर ऊंची पुलिया निर्माण की मांग उठाई*

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
57 Views 5 Min Read 0 Comments
बारिश से आवागमन बाधित, परेशान ग्रामीणों ने नाले पर ऊंची पुलिया निर्माण की मांग उठाई*

*बारिश से आवागमन बाधित, परेशान ग्रामीणों ने नाले पर ऊंची पुलिया निर्माण की मांग उठाई*

 

*जगदलपुर।* बस्तर जिले के ग्राम पंचायत गरावंडकला में गरावंडकला से हाटगुड़ा पहुंच मार्ग के बीच छोटी पुलिया को लेकर ग्रामीणों ने ऊंची पुलिया निर्माण की मांग की है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कुम्डाकोट से होकर नगरनार तथा सांसद निवास क्षेत्र तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग है, लेकिन पुजारीगुड़ा से हाटगुड़ा के बीच पड़ने वाले छोटे नाले के कारण हल्की बारिश में भी आवागमन बाधित हो जाता है।

 

नाले में पानी भरने के बाद मार्ग बंद हो जाता है, जिससे लोगों को लंबा रास्ता तय कर दूसरे मार्ग से जाना पड़ता है। हाटगुड़ा और जगदलपुर के बीच आवागमन के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस मार्ग पर बार-बार ऐसी स्थिति बनने से ग्रामीणों, किसानों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

 

ग्रामीणों ने मांग की है कि नाले पर पर्याप्त ऊंचाई वाली पुलिया का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के दिनों में भी आवागमन सुचारू बना रहे।

 

इस समस्या को लेकर सरपंच दयाराम कश्यप ने बुधवार को वार्डवासियों के साथ मिलकर ग्रामीणों की मांग शासन-प्रशासन तक पहुंचाई। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है, इसलिए पुल निर्माण को प्राथमिकता दी जाए।

 

*स्टेट रिपोर्टर - मनोज भट्ट* hamarpradeshcg

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos