Tuesday, October 27 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बालोद पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ शिकंजा: दो मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार, शराब और दो बाइक जब्त

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर — किशोर कुमार

 

बालोद। अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बालोद पुलिस ने 1 अक्टूबर 2026 को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। पुलिस ने दोनों प्रकरणों में कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। कार्रवाई के दौरान 11.880 बल्क लीटर देशी शराब और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

 

पहला मामला — 34 पाव देशी शराब बरामद

 

अपराध क्रमांक 516/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जामगांव भाटा खाद गोदाम के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 0431 में बिक्री के लिए अवैध शराब लेकर मौजूद हैं।

 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान सफेद प्लास्टिक बोरी से 34 पाव रोमियो देशी मदिरा प्लेन शराब, प्रत्येक पाव 180 एमएल, कुल 6.120 बल्क लीटर, कीमत 2,720 रुपये बरामद की गई।

 

शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 0431, अनुमानित कीमत 15,000 रुपये, भी जब्त की गई। कुल जब्त मशरूका की कीमत 17,720 रुपये बताई गई है।

 

इस मामले में पुलिस ने:

 

1. भूपेश कुमार ठाकुर, पिता महेन्द्र कुमार ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी करहीभदर।

2. वेदुराम नेताम उर्फ कृष्ण कुमार, पिता स्व. लतखोर राम, उम्र 55 वर्ष, निवासी करहीभदर।

 

को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

 

दूसरा मामला — 32 पाव शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

अपराध क्रमांक 517/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जामगांव से करहीभदर की ओर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BJ 9283 में अवैध शराब लेकर जा रहे हैं।

 

पुलिस टीम ने करहीभदर एवं आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 32 पाव रोमियो देशी मदिरा प्लेन शराब, प्रत्येक पाव 180 एमएल, कुल 5.760 बल्क लीटर, कीमत 2,560 रुपये बरामद की गई।

 

शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 19 BJ 9283, अनुमानित कीमत 30,000 रुपये, भी जब्त की गई। इस मामले में कुल जब्त मशरूका की कीमत 32,560 रुपये बताई गई है।

 

पुलिस ने इस प्रकरण में महेन्द्र कुमार नेताम, पिता कन्हैया लाल नेताम, उम्र 32 वर्ष, निवासी करहीभदर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

 

बालोद पुलिस के अनुसार, अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos