✍️ स्टेट रिपोर्टर मनोज भट्ट हमर प्रदेश सीजी
भोपालपट्टनम। बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी को लेकर भोपालपट्टनम क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। बढ़े हुए बिजली बिल के विरोध में कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर अपनी समस्याएं और नाराजगी जाहिर की।
अभियान के दौरान कुछ ग्रामीणों ने बिजली मीटर पर चप्पल मारकर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि बढ़े हुए बिजली बिल के कारण आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
हस्ताक्षर अभियान के दौरान बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बिजली बिल से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से उठाने की बात कही।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजली बिल में बढ़ोतरी और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से बिजली बिलों की समीक्षा कर राहत देने की मांग की है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!