अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर छत्तीसगढ़
बिलासपुर की प्रतिभावान बेटी इवातुरी अनुश्री ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

बिलासपुर की प्रतिभावान बेटी इवातुरी अनुश्री ने इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘कंपनी सेक्रेटरी’ (CS) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुश्री की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे बिलासपुर क्षेत्र में गौरव और हर्ष का माहौल है।

इवातुरी अनुश्री ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर इस कठिन एवं प्रतिष्ठित व्यावसायिक परीक्षा में सफलता हासिल की है। वे स्वर्गीय श्री इवातुरी एल. मूर्ति की पोती एवं श्री इवातुरी सूर्य किरण और श्रीमती इवातुरी अपर्णा की सुपुत्री हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और इरादे मजबूत हों, तो दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षाओं में बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

अनुश्री की सफलता में उनके परिवार का विशेष योगदान रहा है। उनकी बहन अधिवक्ता इवातुरी वंशिका, मामा अधिवक्ता अभिषेक पांडेय एवं भाई प्रणव कुमार सहित पूरे परिवार ने हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

सफलता की सूचना मिलते ही इवातुरी परिवार को बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदारों, मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने अनुश्री को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अनुश्री की यह उपलब्धि बिलासपुर की अन्य बेटियों एवं युवा विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगी।

इवातुरी परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अनुश्री की इस सफलता से पूरे परिवार का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। कंपनी सेक्रेटरी के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही इवातुरी अनुश्री ने युवा पीढ़ी को संदेश दिया है कि सही दिशा में किया गया परिश्रम, दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रयास हमेशा सफलता की ओर ले जाते हैं।
हमर प्रदेश सी जी

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!