Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ा प्रहार: सिरगिट्टी क्षेत्र से 10 कबाड़ दुकान संचालक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
57 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ा प्रहार: सिरगिट्टी क्षेत्र से 10 कबाड़ दुकान संचालक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

बिलासपुर पुलिस का अवैध कबाड़ कारोबार पर बड़ा प्रहार: सिरगिट्टी क्षेत्र से 10 कबाड़ दुकान संचालक गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

सिरगिट्टी / बिलासपुर:

औद्योगिक व रिहायशी इलाकों में अवैध गतिविधियों और चोरी के सामानों की खरीद-फरोख्त पर अंकुश लगाने के लिए सिरगिट्टी पुलिस ने अवैध कबाड़ियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के कबाड़ की दुकान चलाने वाले 10 संचालकों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया।

थाने तलब कर की गई पड़ताल, 10 संचालकों पर एक्शन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) और प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सिरगिट्टी, तिफरा, गणेश नगर और चुचुहियापारा समेत विभिन्न इलाकों में संचालित कबाड़ दुकानों की सघन जांच की। बिना अनुमति व अवैध रूप से दुकान चला रहे 10 प्रमुख संचालकों को थाने तलब कर पूछताछ की गई और उनके खिलाफ सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई की जद में आए कबाड़ दुकान संचालक:

 * शेख तौसीफ (29 वर्ष) – गणेश नगर, चुचुहियापारा, सिरगिट्टी

 * सैय्यद प्रिंस (35 वर्ष) – गणेश नगर, चुचुहियापारा, सिरगिट्टी

 * अमित कश्यप (34 वर्ष) – गणेश नगर, चुचुहियापारा, सिरगिट्टी

 * साहिल खान (25 वर्ष) – भारत चौक, तालापारा, सिविल लाइन

 * अनूप डेविड (31 वर्ष) – विद्युत नगर, तिफरा, सिरगिट्टी

 * राजू चौहान (42 वर्ष) – बन्नाकडीह, सिरगिट्टी

 * दीपेश कुमार साहू (20 वर्ष) – यदुनंदन नगर, तिफरा, सिरगिट्टी

 * अफजल हुसैन (44 वर्ष) – बन्नाकडीह, सिरगिट्टी

 * मोहम्मद फिरोज (42 वर्ष) – मसानगंज, सिटी कोतवाली

 * मोहम्मद इमरान खान (41 वर्ष) – तालापारा, सिविल लाइन

अवैध कारोबारियों को पुलिस की दो टूक चेतावनी

सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में बिना वैधानिक अनुमति के कबाड़ कारोबार चलाने और संदिग्ध सामान खरीदने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। असामाजिक गतिविधियों और चोरी की रोकथाम के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़

 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos