✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
सिविल लाइन में नया CSP कार्यालय, पचपेड़ी में थाना भवन और ई-मालखाना तथा रतनपुर में ई-मालखाने की सुविधा शुरू
बिलासपुर, 26 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में पुलिस अधोसंरचना को मजबूत बनाने और पुलिस की कार्यप्रणाली को आधुनिक, पारदर्शी एवं व्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने रतनपुर थाना निरीक्षण के दौरान जिले में निर्मित नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण किया।
इन नवीन भवनों और सुविधाओं का हुआ लोकार्पण
पुलिस महानिदेशक द्वारा लोकार्पित प्रमुख सुविधाओं में शामिल हैं—
1. सिविल लाइन स्थित CSP कार्यालय का नवीन भवन।
2. पचपेड़ी में नवीन थाना भवन एवं ई-मालखाना।
3. रतनपुर में नवीन ई-मालखाना।
इन सुविधाओं के शुरू होने से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होगा। साथ ही, आम नागरिकों को पुलिस सेवाएं अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
ई-मालखाने से बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही
नवीन ई-मालखाना व्यवस्था से पुलिस द्वारा जब्त संपत्ति और विभिन्न आपराधिक प्रकरणों से संबंधित सामग्रियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संधारित करने में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही तकनीक के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा अभिलेखों के प्रबंधन, सामग्री की निगरानी और जवाबदेही को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
SSP रजनेश सिंह के प्रयासों से जिले को मिलीं महत्वपूर्ण सुविधाएं
बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में पुलिस अधोसंरचना के विकास और अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इन प्रयासों के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केंद्र, CSP कार्यालय, IUCA कार्यालय, बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान इकाई, पचपेड़ी थाना, केन्दा चौकी, SDOP/CSP आवासीय भवन तथा अधिकारी-कर्मचारी आवासीय भवन सहित कई महत्वपूर्ण कार्यालयों एवं सुविधाओं की सौगात जिले को मिली है। इनमें से कई परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि अन्य पर कार्यवाही जारी है।
जिले में और सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन
लोकार्पण के अवसर पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने बिलासपुर जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक अधोसंरचना एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, SDOP कोटा नुपुर उपाध्याय सहित संबंधित थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!