तहसील रिपोर्टर- नोमेश साहू
मस्तूरी, बिलासपुर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदलः 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी
बिलासपुर – जिले की कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा 23 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत 10 निरीक्षकों और एक सहायक उपनिरीक्षक को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारियों के साथ जिला विशेष शाखा और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में भी बदलाव किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अजय साहू को थाना बिल्हा, विवेक पाण्डेय को थाना तोरवा, सनीप रात्रे को थाना तारबाहर, किशोर केवट को थाना सिरगिट्टी, तोपसिंह नवरंग को सिटी कोतवाली और रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई
है।इसी तरह निरीक्षक वाई.पी. सिंह को जिला विशेष शाखा, रजनीश सिंह को पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र तथा अनिल अग्रवाल को चकरभाठा थाने में पदस्थ किया गया है। निरीक्षक भावेश शेण्डे को जिला विशेष शाखा, जीपीयू कार्यालय एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सहायक उपनिरीक्षक शोमनाथ यादव को सिरगिट्टी थाने में पदस्थकिया गया है।
कई अहम जिम्मेदारियों में बदलाव
इस प्रशासनिक फेरबदल से थानों के साथ विशेष शाखा और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारियों में भी बदलाव हुआ है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना के लिए कार्यमुक्त होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदलः 10 निरीक्षकों और एक सउनि की नई पदस्थापना, कई थानों के बदले प्रभारी
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!