Wednesday, October 28 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर में उपद्रव फैलाने वाले आदतन बदमाश सोहेल खान का निकला पैदल जुलूस: पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, सभी शामिल उपद्रवियों के जिला बदर की उठी मांग

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
43 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर में उपद्रव फैलाने वाले आदतन बदमाश सोहेल खान का निकला पैदल जुलूस: पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, सभी शामिल उपद्रवियों के जिला बदर की उठी मांग

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

 

बिलासपुर में उपद्रव फैलाने वाले आदतन बदमाश सोहेल खान का निकला पैदल जुलूस: पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, सभी शामिल उपद्रवियों के जिला बदर की उठी मांग

बिलासपुर: रक्षाबंधन की रात शहर में हुए बवाल के मुख्य सूत्रधार और खपरगंज के आदतन अपराधी मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ सोहेल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया। शहर में बदमाशों का खौफ खत्म करने के लिए पुलिस ने सोहेल खान और उसके साथियों को गोल बाजार और सदर बाजार की सड़कों से पैदल घुमाते हुए कोर्ट तक पहुंचाया। इस दौरान सड़कों पर खड़े आम नागरिकों ने दहशत फैलाने वाले आरोपी की हेकड़ी निकलते देखी। हालांकि, तकनीकी रूप से पुलिस का कहना रहा कि वाहन खराब होने के चलते आरोपियों को पैदल ले जाना पड़ा।

खुद को बताता रहा ‘मासूम’, वीडियो में गोलियां दागता दिखा बदमाश

दर्जनभर से ज्यादा गंभीर अपराधों (मारपीट, लूट, चाकूबाजी और आत्महत्या के लिए उकसाने) में नामजद सोहेल खान गिरफ्तारी के बाद खुद को बेकसूर साबित करने की कोशिश करता रहा। उसने दावा किया कि घटना की रात वह घर पर ही था, जबकि पुलिस की फुटेज में वह खुलेआम असलहा लहराते और फायरिंग करते साफ नजर आ रहा है।

जांच के अनुसार, खपरगंज में रक्षाबंधन पर राखी बंधवाने आए अक्षत और उसके साथी पर सबसे पहले सोहेल ने ही हमला किया था। इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया, जिसमें जमकर पथराव और गोलीबारी की गई। पुलिस को चकमा देकर वह कोनी थाने में सरेंडर की फिराक में था, लेकिन मुस्तैद टीम ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया।

आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला बदर की मांग

आने वाले दिनों में गणेशोत्सव और अन्य प्रमुख पर्व हैं। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि ऐसे असामाजिक तत्वों की मौजूदगी से इलाके में कभी भी शांति भंग हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सोहेल खान को तत्काल प्रभाव से जिला बदर किया जाए ताकि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे। इधर, शहर में विश्वास और शांति बहाली के लिए पुलिस प्रशासन 3 तारीख को शांति मार्च निकालने की तैयारी में है।

दर्ज मामलों में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की सूची

पुलिस ने उपद्रव से जुड़े दो अलग-अलग अपराध दर्ज कर अब तक कुल 20 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है:

अपराध क्रमांक 488/2026 में गिरफ्तार 17 आरोपी:

 * मौला बक्स उर्फ जूब्बू (37 वर्ष), निवासी खपरगंज

 * शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू (25 वर्ष), निवासी तैबा चौक, तालापारा

 * मोहम्मद जाहिद खान (45 वर्ष), निवासी खपरगंज

 * सफीक अहमद उर्फ राजा खान (31 वर्ष), निवासी खपरगंज

 * शकीर उर्फ सोनू (24 वर्ष), निवासी जूनी लाइन

 * मोहम्मद लाईक (37 वर्ष), निवासी खपरगंज

 * रेहान अली उर्फ ईरानी (19 वर्ष), निवासी जबड़ापारा, सरकंडा

 * मो. जुनैद (21 वर्ष), निवासी खपरगंज मेन चौक

 * शेर खान उर्फ नईम खान (48 वर्ष), निवासी खपरगंज

 * मो. अजहर कुरैशी (30 वर्ष), निवासी खपरगंज

 * विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू (32 वर्ष), निवासी सिद्धीविनायक कालोनी, तिफरा

 * अब्दुल रज्जाक (26 वर्ष), निवासी इमाम बाड़ा, खपरगंज

 * अरबाज खान (29 वर्ष), निवासी ताजिया चौक, खपरगंज

 * सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन (27 वर्ष), निवासी खपरगंज

 * नुमान अली (22 वर्ष), निवासी यदुनंदन नगर, तिफरा

 * शेख सुलतान उर्फ भूरू (30 वर्ष), निवासी खपरगंज

 * मोहम्मद मुस्तकीन उर्फ नफीस खान (29 वर्ष), निवासी भारतीय नगर, सिविल लाइन

अपराध क्रमांक 489/2026 में गिरफ्तार 3 आरोपी:

 * राजू यादव उर्फ नान (30 वर्ष), निवासी कुंदरापारा, सिरगिट्टी

 * राकेश यादव उर्फ रिंकु (24 वर्ष), निवासी कुंदरापारा, सिरगिट्टी

 * छत्रपाल साहू (25 वर्ष), निवासी डबरीपारा, सरकंडा

 

हमर प्रदेश सी जी 

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos