Monday, October 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

बिलासपुर में प्रदूषण-मुक्त सफर का काउंटडाउन शुरू: 15 रूटों पर दौड़ेंगी 50 ई-बसें, अपोलो-हाईकोर्ट जाना होगा आसान; सिटी बस से ₹10 तक सस्ता होगा किराया

State Head - State_head_abhishek
State Head - State_head_abhishek
48 Views 5 Min Read 0 Comments
बिलासपुर में प्रदूषण-मुक्त सफर का काउंटडाउन शुरू: 15 रूटों पर दौड़ेंगी 50 ई-बसें, अपोलो-हाईकोर्ट जाना होगा आसान; सिटी बस से ₹10 तक सस्ता होगा किराया

बिलासपुर में प्रदूषण-मुक्त सफर का काउंटडाउन शुरू: 15 रूटों पर दौड़ेंगी 50 ई-बसें, अपोलो-हाईकोर्ट जाना होगा आसान; सिटी बस से ₹10 तक सस्ता होगा किराया

बिलासपुर।

संस्कारधानी की सड़कों पर बहुत जल्द अत्याधुनिक, शांत और पर्यावरण के अनुकूल ई-बसें फर्राटा भरती नजर आएंगी। बिलासपुर शहर और उपनगरीय इलाकों को एक सूत्र में पिरोने के लिए 419 किलोमीटर नेटवर्क पर 50 ई-बसें उतारने का खाका पूरी तरह तैयार हो चुका है। इस बहुप्रतीक्षित सेवा से न केवल अपोलो अस्पताल पहुंचने वाले गंभीर मरीजों और हाईकोर्ट आने-जाने वाले पक्षकारों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि आम जनता की जेब पर भी बोझ कम पड़ेगा।

जेब पर नहीं पड़ेगा भार: सिटी बस से 5 से 10 रुपये तक सस्ता होगा सफर

ई-बस सेवा का सबसे बड़ा आकर्षण इसका किफायती किराया बनने जा रहा है। हालांकि आधिकारिक टैरिफ जारी होना बाकी है, लेकिन प्रशासन मौजूदा सिटी बसों की तुलना में इसका किराया 5 से 10 रुपये तक कम रखने की तैयारी में है।

वर्तमान में बिलासपुर से विभिन्न प्रमुख रूटों का सिटी बस किराया इस प्रकार है:

 * बिलासपुर से कोटा: ₹30 से ₹40

 * बिलासपुर से तखतपुर: ₹25 से ₹30

 * बिलासपुर से रतनपुर: करीब ₹30

ई-बस के संचालन से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा वर्ग और छात्रों को हर महीने सीधी आर्थिक बचत होगी।

अपोलो और हाईकोर्ट रूट को प्राथमिकता, तैयार हुआ 419 किमी का मजबूत नेटवर्क

रूट प्लान के मुताबिक, स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर-अपोलो अस्पताल रूट पर विशेष तौर पर 2 ई-बसें प्रस्तावित की गई हैं। वहीं न्यायधानी के मुख्य केंद्र हाईकोर्ट से होकर तखतपुर जाने वाले मार्ग पर भी सीधी बसें चलेंगी। कुल 15 चिन्हित रूटों पर 50 बसों का बेड़ा उतरेगा, जो 419 किलोमीटर के विस्तृत दायरे को कवर करेगा।

जल्द जारी होगी टाइम-टेबल सूची

परियोजना को लेकर नोडल अफसर अनुपम तिवारी ने बताया कि 15 रूटों पर 50 ई-बसें चलाने का रूट चार्ट अंतिम रूप ले चुका है। अब बसों के फेरे और समय-सारणी (टाइमिंग) तय की जा रही है, जिसे बहुत जल्द सार्वजनिक कर दिया जाएगा ताकि शहरवासियों को सुगम और समयबद्ध परिवहन का लाभ मिल सके।

 

 

अभिषेक कुमार पाण्डेय स्टेट हेड रिपोर्टर बिलासपुर छत्तीसगढ़ 

हमर प्रदेश सी जी

State Head - State_head_abhishek
Written by

State Head - State_head_abhishek

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Business.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos